चंद्रलोक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी स्थित पार्क में सांस्
लखनऊ। चंद्रलोक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी स्थित पार्क में सांस्कृतिक संध्या तरंग का आयोजन किया गया। इस दौरान ओंकार शंखधर और उनकी टीम ने गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा और विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संस्था की संरक्षक सरोज भाटिया और संयोजक सीमा सक्सेना ने सभी अतिथियों को शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया। संचालन मालविका त्रिवेदी ने किया। समिति के संरक्षक न्यायमूर्ति अनिल कुमार, सचिव नवीन सिंह और संजय महाजन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।