लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से इफको के सहयोग से ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. केके त्रिपाठी ने कहा सामूहिकता, सहभागिता और सहयोग की भावना ही सहकारिता का मूल आधार है। इस मौके पर आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. संजय वर्मा और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।