लखनऊ। नगर निगम गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट 30 जून तक देगा। ऐसे में रविवार को छुट्टी के दिन भी जोनल कार्यालय व काउंटर खोले जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि निगम के सभी जोनल कार्यालयों व कैश काउंटरों को सुबह दस से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस योजना का प्रचार-प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा भवन स्वामी इसका लाभ ले सकें।