फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी नाली खोदकर मिट्टी उठा ले गया ठेकेदार

Sat, 24 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी की व्यवस्था करने में मनमानी की हद पार हो गई है। किसानों के खेतों की मिट्टी के साथ ही सिंचाई के लिए बनी सरकारी नाली को भी खोदकर ठेकेदार मिट्टी उठा ले गया। इससे करीब 50 बीघे खेतों में धान की रोपाई का संकट आ गया है। शनिवार को थाने पहुंचकर किसानों ने एसडीएम से शिकायत करके जांच कराकर नाली बनवाने की मांग की है। एसडीएम ने लेखपाल को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जगतपुर रजबहा से सिद्धौर, भीख सहित कई गांवों के किसानों के खेतों से सिंचाई के लिए सरकारी नाली बनाई गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे में जमीन की व्यवस्था के लिए ठेकेदार ने रानी सहित कई किसानों के खेतों में जेसीबी से खुदाई कराकर मिट्टी उठवा ली। खेतों के बगल से निकली सरकारी नाली को भी जेसीबी से खोदकर मिट्टी उठा ले गए। करीब 100 मीटर नाली गायब हो गई है। नाली खत्म होने के बाद किसानों के सामने खेतों तक पानी पहुंचने का संकट खड़ा गया है। सिद्धौर निवासी किसान सुधीर सिंह, हरपाल, ऋषीकांत शुक्ला सहित अन्य किसानों ने शनिवार को थाने मेें आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की है। किसानों ने एसडीएम से जांच कराकर पाली बनवाने की मांग की है, जिससे धान की रोपाई का काम शुरू हो सके। एसडीएम ऊंचाहार सिद्धार्थ कुमार ने लेखपाल को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नाली को बनवाया जाएगा, जिससे किसानों के खेतों की सिंचाई का काम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें