फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुरुद्वारे में सजा दीवान, छका लंगर

विज्ञापन
गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में संगत
विज्ञापन
लखनऊ। गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में हाजिरी दी। संध्या का दीवान रहरास साहिब के पाठ से आरंभ हुआ। ज्ञानी मान सिंह ने खालसा सजना दिवस का ऐतिहासिक महत्व और पंज प्यारों का वर्णन किया। इसके बाद राय सिंह ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किए। दीवान के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन खालसा पंथ की महान परंपराओं का स्मरण कराता है और संगत का उत्साह इसकी सफलता का आधार है। महामंत्री सरदार तेजपाल सिंह रोमी ने प्रथम दिवस को सफल बताते हुए कहा कि द्वितीय दिवस के कार्यक्रम समाज में सेवा, शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देंगे। स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा।

गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें