मृदंगम में दिखा कला और सांस्कृतिक चेतना का संगम
लखनऊ। सीजी सिटी स्थित द संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को आयोजित ‘मृदंगम-एक सांस्कृतिक संध्या’ में कला और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। अजारा अर्थकम्युनिटी व लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षण रहा गीता कनेक्ट इंटरैक्टिव सत्र जिसका संचालन इस्कॉन, लखनऊ के उपाध्यक्ष दीनदयाल कृष्ण दास ने किया। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कला-संवर्धन, युवा सहभागिता और भगवद्गीता के जीवंत व शाश्वत संदेश को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ना था। अजारा अर्थकम्युनिटी की संस्थापक अदिति कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का समापन कीर्तन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।