लखनऊ। नगर निगम के जोन 1,3, 4, 6, 7 में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान को नगर निगम ने बीते साल मार्च में दिया था। बुधवार से कंपनी जोन एक व सात में सड़कों की सफाई का काम भी करेगी। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी रोड स्वीपिंग की 150 मशीनें लगाएगी। इनमें से 72 आ गई हैं और 12 को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। किसी को सफाई से जुड़ी शिकायत हो तो वह टोल फ्री नंबर 18001234999 पर शिकायत दर्ज कर सकता है।