फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महानगर भाजपा ने अभियान चलाकर जोड़े नए मतदाता

विज्ञापन
भाजपा।
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा महानगर ने व्यापक मतदाता जोड़ो अभियान चलाया है। अभियान का उद्देश्य महानगर में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 215 पर हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बूथ पर 50 नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी और बूथ अध्यक्ष अरुण प्रजापति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें