वृंदावन कॉलोनी स्थित होली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी स्थित होली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तीसरी से लेकर नवीं क्लास तक के बच्चों ने रामायण आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति पेश कर अभिभावकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि आईजी मोदक राजेश डी राव, विशिष्ट अतिथि बद्री विशाल तिवारी, आवास उपायुक्त अनिल कुमार तथा मोना सिंह थी। कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन संजय तोमर, वाइस चेयरपर्सन राधा तोमर, एडमिनिस्ट्रेटर श्रेयांक तोमर, डायरेक्टर शमी तोमर और नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रियांका सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पेश की। रामायण प्रस्तुति का संयोजन असिस्टेंट डायरेक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव, शिवांक सिंह ने किया।