अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं रामगढ़, दरोगाखेड़ा, पारा और मोहान रोड के बच्चों ने बृहस्पतिवार को ज
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं रामगढ़, दरोगाखेड़ा, पारा और मोहान रोड के बच्चों ने बृहस्पतिवार को जुरासिक पार्क, जू, साइंस सिटी और जनेश्वर मिश्र पार्क की सैर की। इस दाैरान जुरासिक पार्क में विशाल डायनासोर का मॉडल देखकर बच्चे रोमांचित हुए। साइंस सिटी के थ्री-डी शो और प्रयोगों ने उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाई। जनेश्वर मिश्र पार्क में खेल, लंच और समूह गतिविधियों ने दिन को यादगार बना दिया। पिकनिक प्रबंधक सर्वजीत सिंह, निर्देशिका जतिंदर वालिया और संयुक्त निदेशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर के मार्गदर्शन में बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया।