बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
लखनऊ। बाल संग्रहालय की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह शनिवार को रवींद्रालय सभागार में हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान लोककथा आधारित नाटक ‘तीन विचित्र वरदान’ और रवींद्रनाथ टैगोर की नृत्य नाटिका ‘चंडालिका’ प्रस्तुत की गई। कई समूह नृत्य और अन्य नाटक भी दिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद व मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष उज्ज्वल रमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। रवींद्रालय के सचिव सुधीर हलवासिया, प्रशासन परिषद के सदस्य प्रताप सिंह, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा
बच्चों ने नाटक और नृत्य से मन मोहा