फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीराम की बाल लीलाओं ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत दशमस्कंध कथा में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। श्री साईं बसेरा कॉलोनी सदरौना में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। हनुमानगढ़ी से आए कथावाचक मोहिताचार्य ने श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। भगवान शिव द्वारा मां पार्वती को प्रभु श्रीराम के बाल रूप के दर्शन कराने का उल्लेख किया, जिसमें शिव ने स्वयं वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण कर अयोध्या में उनके शिशु रूप के दर्शन किए थे। स्थानीय निवासियों की ओर से यह आयोजन कराया जा रहा है। वहीं, सुभाष मार्ग स्थित हवेली श्री गोवर्धननाथ मंदिर में सोमवार को श्री वल्लभ सत्संग मंडल की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत दशमस्कंध कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कथावाचक सतीश शास्त्री महाराज ने भागवत महात्म्य और दशमस्कंध की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि श्रीमद्भागवत का दशमस्कंध भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात हृदय स्वरूप हैं। कथा से पहले विधि-विधान से पूजन और आरती हुई।

श्रीमद्भागवत दशमस्कंध कथा में मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें