बच्चे से टूटा इंडिकेटर, दो पक्ष भिड़े
लखनऊ। इंदिरानगर के अबरार नगर में रविवार को साढ़े तीन बजे एक बच्चे ने पड़ोसी की बाइक पर डंडा मार दिया। इससे इंडिकेटर टूट गया। इस पर दोनों परिवार भिड़ गए। दोनों पक्षों ने तलवारे निकाल लीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अबरार नगर निवासी सानू के घर के बच्चे ने डंडे से पड़ोसी शादाब की बाइक का इंडिकेटर तोड़ दिया। इस पर शादाब ने बच्चे को पीटा था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शादाब ने सानू पर तलवार निकालकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तलवार नहीं मिली। शादाब ने बताया कि सानू ने तलवार नाले में फेंक दी। वहीं सानू ने तलवार न होने की बात कही।