फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड की युवती की मौत का मामला : मुकदमा दर्ज करने की मांग, कोर्ट में डाली अर्जी 

Sat, 15 May 2021 12:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

थाइलैंड की युवती के कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग अब कोर्ट के तक पहुंच गई है। जिसमें कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाइलैंड की युवती के कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग अब कोर्ट के तक पहुंच गई है। एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने इस मामले में सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली है। जिसमें कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई की तारीख अभी कोर्ट ने तय नहीं की है। 

विज्ञापन


थाइलैंड की युवती पियाथिडा की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। उसका अंतिम संस्कार पुलिस ने एंबेसी के निर्देश पर करवाया। इस मामले में एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली। 

अर्जी में नूतन ठाकुर ने लिखा कि इस मामले में अनैतिक (व्यापार) निवारण अधिनियम, 120बी, 177, 201,203, 465 और 466 आईपीसी का अपराध बन रहा है। जो संज्ञेय अपराध है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। नूतन ठाकुर के मुताबिक इस मामले में कई संदिग्ध तथ्य सामने आ चुके हैं। तमाम अधिकारिक बयानों व अभिलेखों में भी विरोधाभाष है। इसके बाद भी लखनऊ पुलिस जल्दबाजी में जांच कर सभी आरोपियों को क्लीनचिट दे रही है। 
विज्ञापन


इस मामले की गहराई से सभी तथ्यों व साक्ष्यों की जांच करनी चाहिए थी। इस अर्जी पर कोर्ट ने अभी सुनवाई की कोई तारीख नहीं तय की है। कोर्ट की सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें