फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बढ़ई समाज को मिले उचित राजनीतिक भागीदारी

विज्ञापन
राजनितिक भागीदारी को लेकर लखनऊ प्रेस क्लब मे अखिल भारतीय बढ़ाई महासभा की प्रेस वार्ता मे बोलते र
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में समाज की समस्याओं और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दल हिंदुत्व और ओबीसी के नाम पर समर्थन तो लेते हैं। बड़ी आबादी वाले बढ़ई समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नजरअंदाज कर दिया जाता है। मांग उठाई कि लोकसभा, विधानसभा व निकायों में बढ़ई समाज को उचित भागीदारी दी जाए। साथ ही कारीगरों को सस्ता ऋण, आधुनिक मशीनरी, बाजार पहुंच और समयबद्ध मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महासचिव मईयादीन पांचाल, संगठन मंत्री हरिमोहन पांचाल समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें