बख्शी का तालाब। रैथा रोड़ स्थित परम कालोनी में कार चालक बछड़े को रौंदकर निकल गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परम कॉलोनी वसियों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर रास्ते पर बेहोश पड़े बछड़े का इलाज कराया। इलाज के करीब चार घंटे बाद बछड़े के शरीर में दोबारा से हरकत लौटी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार चढ़ाने वाले युवक की पहचान हो गई है। आरोपी मूलरूप से लखीमपुर का रहने वाला है और इस समय जानकीपुरम में रहता है। वह किसी साथी से मिलने आया था, वापस लौटने के दौरान यह घटना हुई।