फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की लैब की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मरीजों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मिले, इसके लिए सरकारी अस्पतालों की लैब की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बलरामपुर अस्पताल में नई मशीन लगाकर इसकी शुरुआत हो रही है।



अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी मिलाकर रोजाना करीब दो हजार लोगों की खून की जांच लैब में होती है। वहीं, अब ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल, रामसागर मिश्रा अस्पताल, बीआरडी महानगर व कई सीएचसी के नमूने भी जल्द जांच के लिए यहां भेजे जाएंगे। इसके लिए नई बायोकेमेस्ट्री मशीन लगाई जा रही है। इसमें एक बार में 50 लोगों के खून के नमूने की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


अस्पताल में बायोकेमेस्ट्री की तीन मशीनें पहले से हैं। इनमें एक बार में 200 से अधिक के खून के नमूने की जांच होती है। अस्पताल निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि नई मशीन से जांच रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन




दो एबीजी मशीन भी स्थापित



बलरामपुर अस्पताल में दो आर्टीरियल ब्लड गैस (एबीजी) मशीन होने से इमरजेंसी व आईसीयू के मरीजों की खून की जांच चंद सेकेंड में हो जा रही है। जल्द रिपोर्ट मिलने से इलाज भी तुरंत शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें