फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान में सो रहे व्यापारी की डंडे से पीटकर हत्या

Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चाय दुकानदार की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर, गले और हाथ पर चोटों के निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन

जगतपुर के हरिभजन के पुरवा गांव निवासी सूरजभान (45) इशौर नाले से 300 मीटर दूर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी रखकर चाय की दुकान चलाता था। वह बुधवार रात दुकान में सो रहा था। गुरुवार सुबह गांव के मुन्नू नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए तो देखा कि सूरजभान का सिर गुमटी के नीचे व पैर तख्त पर रखे हैं। परिजन पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर, गले व हाथ में चोटों के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डंडे से पीटकर उसकी हत्या की गई।
पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि रात 8.30 बजे उसका छोटा बेटा आकाश खाना लेकर गया था। रात 9 बजे वह वापस आया था, तब तक उसके पति ठीक थे। अज्ञात लोगों ने पीटकर उसके पति की हत्या की है। कोतवाल जगदीश यादव ने पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

हत्या के एक मामले का अंतिम गवाह था सूरजभान
सूरजभान के बड़े भाई गनेश की 15 अप्रैल 2011 को हत्या कर दी गई थी। वारदात में चार गवाह थे। तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। सूरजभान अपने भाई की हत्या के मामले में अंतिम गवाह था। अब रात में उसकी भी हत्या कर दी गई। ऐसे में कयास लगा जा रहे हैं कि हत्या का गवाह होने पर ही उसे ठिकाने तो नहीं लगाया गया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुकानदार की हत्या की गई है या फिर मौत की वजह कुछ और है, इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें