काकोरी के डिघिया गांव मे पीड़ित किसान विपिन व अन्य परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
लखनऊ। काकोरी के डिघिया गांव निवासी विपिन यादव ने अब्दुल फरीद, सुनील व अन्य लोगों पर उनकी जमीन पर कब्जा और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। विपिन के मुताबिक उनकी जमीन की रजिस्ट्री अब्दुल व सुनील ने भी करा ली है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर उन पर व आरोपी पक्ष पर सरोजनीनगर थाने में केस चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर वह इस विवाद के कारण पेशी पर गए थे, तभी दोनों आरोपी व अन्य लोग वकील की वेशभूषा में आए और जमीन पर ट्रैक्टर चलवा दिया। मामले की जानकारी पर दुबग्गा व काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मामले में दो नामजद व 300 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।