फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहाने के दौरान नदी में डूबे युवक का मिला शव

Tue, 27 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नहाने के दौरान नदी में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
लखनऊ। नहाने के दौरान रविवार को गोमती में डूबे आलमबाग के गढ़ी कनौरा श्रम विहार निवासी अमित ठाकुर (19) का शव सोमवार सुबह 7:30 बजे उतराता मिला। मामले की सूचना पर घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अमित रविवार सुबह छह बजे बाइक से ठाकुरगंज सि्थत प्रेरणा स्थल मैदान में क्रिकेट खेलने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। लौटते समय गोमती में नहाने के दौरान अमित डूब गए थे। उनके पिता अनिल फेरी लगाकर ब्रेड बेचते हैं। अमित ने इसी साल डीएवी कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें