फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंगन में लटका मिला युवक का शव

Mon, 15 Sep 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। खवास खेड़ा गांव में रविवार को कुलदीप (24) का शव मकान के आंगन में जंगले के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुलदीप के बड़े भाई मोनू यादव ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता था। वह शनिवार रात में खाना खाकर करीब दस बजे सड़क के करीब दूसरे मकान में सोने चला गया था। परिवार के अन्य लोग गांव के अंदर वाले मकान में सो रहे थे। सुबह दस बजे तक घर न आने पर उसकी तलाश की गई। दरवाजा अंदर से बंद था। शटर में बाहर से दूसरी चाभी लगाकर जब खोला गया तो उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन उसे उतारकर सीएचसी नगराम ले गए, जहां कोई डॉक्टर ने होने से मोहनलालगंज सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामनरेश की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी। मृतक दो भाई में छोटा व अविवाहित था। ग्रामीणों के अनुसार वह नशे का लती था। भाई मोनू का कहना है कि कुलदीप रात में मां से 1200 रुपये मांग कर ले गया था। रुपये व उसका मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें