फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 21 Dec 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रीतकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ के सहारे गमछे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बंथरा के गोड़वा गांव निवासी गोकरन (35) अपने पिता सुंदरलाल, मां चंद्रावती और बड़े भाई गोकुल के साथ रहकर मजदूरी करते थे। गोकरन की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही उनका तलाक हो गया। परिजनों के अनुसार, गोकरन दिमागी रूप से कमजोर थे, जिसके कारण वह अक्सर घर से गायब हो जाते थे। 15 दिसंबर को भी वह कहीं चले गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर चरवाहों ने गांव से करीब 500 मीटर दूर सई नदी के किनारे जंगल में उनका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका देखा। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। गोकरन का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने के साथ वह नशे के भी आदी थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें