तेलीबाग। पीजीआई के तेलीबाग हैवतमऊ मवैया गांव में बुधवार रात 17 वर्षीय दीपांशु का शव जानवरों के बाड़े में फंदे से लटका मिला।
इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद दीपांशु परिवार के साथ घर में पली भैंसों की देखभाल व दूध का व्यवसाय करता था। पिता सुरेंद्र पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। रोज की तरह बुधवार शाम को दीपांशु जानवरों को चारा देने और दूध बांटने के लिए निकला और घर नहीं लौटा। रात करीब 9:30 बजे परिवार के लोग घर से कुछ दूर जानवरों के बाड़े में पहुंचे तो दीपांशु का शव टिनशेड के एंगल से रस्सी के सहारे लटका देखा। परिवार में पिता के अलावा मां सुनीता पाल, बड़ा भाई दीपक और तीन बहनें हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।