फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानदार के घर में लटका मिला अधेड़ का शव

Sat, 29 Mar 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुकानदार के घर में लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में शुक्रवार को निशात सिनेमा के सामने रहने वाले यूनियन टायर दुकान के मालिक नसीम अहमद के मकान में लोहे के एंगल से विजय कनौजिया (50) का शव लटका मिला। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर नसीम से पूछताछ की मांग की है। कृष्णा के मुताबिक भाई विजय कालीबाड़ी रोड पर धोबी वाली गली में पत्नी ऊषा, बेटी श्वेता और बेटे सौरभ व अनुराग के साथ रहते थे। वह कपड़ों को प्रेस व धुलने का काम करते थे। नसीम के घर कपड़े लेने जाते थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। दोपहर तीन बजे नसीम ने भाई को कॉल कर घर बुलाया था। एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें