फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंक्चर होने का झांसा देकर कार से बैग उड़ाया

विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस से की टप्पेबाजी की शिकायत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
दरोगा खेड़ा इलाके में बृहस्पतिवार को टप्पेबाजों के गिरोह ने कार का पहिया पंक्चर होने का झांसा देकर बैग पार कर दिया। इसमें 10 हजार नकदी और तीन लाख के जेवरात थे। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्य के मुताबिक, इंदिरानगर की रेहाना सिद्दीकी ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम वह कार से उन्नाव जा रही थीं। दरोगा खेड़ा से पहले बाइक सवार युवक ने गाड़ी पंक्चर होने का इशारा कर रुकवाया। चालक ने टायर बदला और आगे बढ़ गए।
करीब 500 मीटर चलने के बाद फिर उस युवक ने दोबारा पंक्चर होने का इशारा किया। चालक ने देखा तो बोनट व नीचे वाली जाली पर तेल बह रहा था।
इसके बाद एक दुकान पर कार दिखाई, जहां मैकेनिक इरफान ने बताया कि पंक्चर कार चलाने पर तेल निकल आया है।
इस बीच सूफियान नाम का मैकेनिक आया और इरफान कार ठीक करने का दिखावा करता रहा। इस दौरान किसी एक मैकेनिक ने कार में रखा बैग पार कर दिया। घटना के बाद पता चला था कि कि गाड़ी से तेल निकला नहीं, बल्कि फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें