लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को अयोध्या कैंट से आनंदविहार के बीच सिर्फ एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह लखनऊ होकर गुजरेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 04213 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए लखनऊ रात 8:45 बजे पहुंचेगी। यहां से शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए सुबह 6:10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।