गोमतीनगर के विशेषखंड में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन कथावाचिका लक्ष्मी प्रिया ने शि
लखनऊ। गोमतीनगर के विशेषखंड में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन कथावाचिका लक्ष्मी प्रिया ने शिव-पार्वती विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने इस प्रसंग के माध्यम से जीवन के आदर्श, मर्यादा और आध्यात्मिक मूल्यों को भी समझाया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा, संजय मिश्रा, रंगनाथ द्विवेदी, विनोद गर्ग, दयाशंकर वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, सुषमा वर्मा, आरएस पांडेय, ओमकार पांडेय, मुकेश राज, आलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।