डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर मेंकलाकारों ने शानदार महारास प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को भगवान का फूलों से शृंगार किया गया। कलाकारों ने शानदार महारास प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सोमवार शाम श्री माधव मंदिर में कृष्णजी को 56 भोग लगाया गया। संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। 5 हजार गुब्बारे मंदिर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि इस बार ब्रज की तर्ज पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 16 अगस्त जन्माष्टमी तक दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक किया जाएगा।