फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यौन शोषण के दो मामलाें में आरोपी पकड़े गए

Fri, 07 Mar 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यौन शोषण के दो मामलाें में आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के आरोपी को गुडंबा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी निवासी प्रेम उर्फ गोलू है। दो वर्ष पहले आरोपी की पीड़िता से पहचान इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने गोली खिलाकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया था। वहीं, हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के कुर्ला का मो. आसिफ खान है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें