फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.35 करोड़ के गबन का आरोपी नौ साल बाद आया पकड़ में

विज्ञापन
गबन का आरोपी आया पकड़ में। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
महानगर पुलिस ने शुक्रवार को 2.35 करोड़ रुपये के गबन करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

इस दौरान ही उसने गबन किया था। सीतापुर के लहरपुर थाने में 2013 में केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू कर रही थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रहीमनगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव आवश्यक वस्तु निगम में गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात था।
उसने 2009-10 में हेराफेरी कर 2.35 करोड़ रुपये का अनाज बेच दिया और रकम हड़प ली। जांच में दोषी मिलने पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था।
इसके बाद निगम की तरफ से अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने का केस लहरपुर थाने में दर्ज कराया गया था। मामला 2.35 करोड़ के गबन का था। इसलिए ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें