लखनऊ। होटल संचालक की बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी व उसके किशोर साथी को पकड़ा है।
युवती के अनुसार होटल पर कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र होटल पर सब्जी देने आता था। एक दिन आरोपी ने खाना देने के बहाने उन्हें नाबालिग साथी के किराये के कमरे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर धर्मेंद्र और 17 वर्षीय किशोर दोस्त ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप करा दिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो के बल पर अक्सर उनके साथ गंदी हरकत करते थे। आजिज आकर पीड़िता ने घर पर आपबीती बताई। इसका पता चलने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शनिवार को पीड़िता ने केस दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को बरिगवां सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी धर्मेंद्र मूलरूप से जौनपुर के सिगरामऊ कैथोरा गांव का रहने वाला है।