फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कपड़ा कारोबारी ने लगा लिया फंदा

Fri, 08 Nov 2024 05:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के अशोक विहार आलमनगर निवासी कपड़ा कारोबारी राजीव पाल (40) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी बुद्धेश्वर इलाके में रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। पत्नी भइया दूज से मायके में थीं। बृहस्पतिवार देर रात राजीव घर पहुंचे और कमरे में चले गए। बड़ी बेटी को पानी लाने भेज दिया और दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गए। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि राजीव शराब के लती थे। इसको लेकर परिवार में कलह होती थी। परिवार में पत्नी नीतू, दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें