फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : कुत्तों के हमले में फिर दो बच्चों की मौत, दो को नोचकर गंभीर रूप से किया घायल

Fri, 04 May 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में मारे गए बच्चे की मौत पर शोकाकुल परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक बरकरार है। शुक्रवार को फिर कुत्तों ने दो बच्चों को निवाला बना लिया, जबकि दो लोगों को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीते छह महीने में कुत्तों के हमले में जान गंवाने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है लेकिन प्रशासन इसे रोक पाने में असफल साबित हो रहा है। वहीं, मथुरा से आई टीम जहां सर्च ऑपरेशन जारी है। लेकिन, टीम जहां कांबिंग कर रही है, उससे ठीक विपरीत दिशाओं में आज कुत्तों ने हमला बोला है।
विज्ञापन


पहली घटना सुबह आठ बजे खैरबाद थाना क्षेत्र के मासूमपुर में हुई। सुशील की आठ साल की बेटी गीता अपनी सहेलियों के साथ बाग में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। सहेलियों के शोर मचाने पर लोग दौड़े लेकिन तब तक गीता की जान जा चुकी थी

इसके बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ावापुर में नौ बजे घटना हुई। बाग में आम बीनने गए नरेश के बेटे वीरेंद्र (10) पर सात कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। लोगो ने कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस घटना के कुछ देर बाद ही कोतवाली क्षेत्र के ही पीरपुर में राम खेलावन के बेटे ट्विंकल (6) पर आदमखोरों ने हमला कर दिया। बच्चा शौच के लिए खेत गया था तभी कुत्तो ने अटैक किया. आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और किसी तरह मासूम को छुड़ाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौथी घटना खैराबाद के चौबेपुर में हुई। वीरपाल की बेटी रिंकी (16) साइकिल से अपने स्कूल आर्य कन्या इंटर कॉलेज सीतापुर जा रही थी तभी रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें