तेलीबाग। पिपरीखेड़ा सेक्टर-19 की अनीता ने किरायेदार पर उनके बैंक खाते से 6.26 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
अनीता के अनुसार, उनके पति अवधराम की वर्ष 2017 में मौत हो गई थी। वह तीन बेटों के साथ मजदूरी करती हैं। कुछ समय पहले ससुराल की जमीन बिकने पर मिले रुपये बैंक खाते में जमा कराए थे। आरोप है कि किरायेदार ने बैंक के काम में मदद का झांसा देकर उनका यूपीआई बना लिया और रुपये निकाल िए। मई में नया मकान बनवाने के लिए बैंक जाने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने 26 मई को आईजीआरएस, पीजीआई थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को उन्हें और उनके बेटों को किरायेदार का सहयोगी वृंदावन में मिला। उन्होंने उसे पकड़कर पीजीआई थाने पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।