फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाराबिरवां सब्जी मंडी के व्यापारियों को दी दस-दस हजार की सहायता

विज्ञापन
दुकानदारों से मिलते राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ बाराबिरवां सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित 26 व्यापारियों को तत्काल राहत स्वरूप दस-दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ितों को अधिकतम सहायता दिलाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिजली विभाग से भी मुआवजे की व्यवस्था कराई जाएगी और एलडीए से समन्वय कर क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान पार्षद सौरभ सिंह मोनू, एसडीएम अंकित शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे।

दुकानदारों से मिलते राजेश्वर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें