फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के दस नए मरीज मिले, 22 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दस नए मरीज मिले। इनमें से तीन भर्ती हैं। बाकी सात मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के गंभीर लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब तक भर्ती 27 संक्रमितों में से 22 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज की आरटीपीसीआर जांच कराई जानी चाहिए। मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें