फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ ने पकड़ा जोर, पारा गिरा, दिन में परेशान कर रही तेज धूप

विज्ञापन
तेज धूप ने लोगो को किया परेशान।
विज्ञापन
लखनऊ। फरवरी के आखिरी दिनों में 33-34 डिग्री तक में तपाने के बाद मार्च के पहले ही दिन मौसम ने अंगड़ाई ली। 24-36 घंटों से बदले हवा के तेवरों से दिन और रात के पारे में गिरावट हुई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के आसपास की गिरावट देखी गई। दिन में तेज धूप के बावजूद हवा ने मामूली राहत दिलाई। इससे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा रविवार को दर्ज 19.4 डिग्री से लुढ़ककर 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में भले ही तीखी धूप से परेशान हो रहे लोगों को शाम के बाद रुक-रुक कर चलते पछुआ हवा के झोंको ने राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय बदलावों से बीते 24-36 घंटों से पछुआ हवाओं ने जोर पकड़ा है। इससे पारे में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें