लखनऊ। कैंट के लकड़ी मोहाल इलाके में रहने वाले टेंपो चालक जय सिंह (44) ने मंगलवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका। जय सिंह के भतीजे मयंक के मुताबिक मंगलवार को चाची मोहिनी बच्चों को लेकर कानपुर मायके चली गईं। शाम पांच बजे चाचा नशे की हालत में घर लौटे। थोड़ी देर बाद जब वह उन्हें कमरे में देने के लिए पहुंचा तो चाचा को पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।