फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेसीबी से टकराया टेंपो, 12 घायल

Sat, 25 Mar 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सवारियों से भरा टेंपो आगे जा रही जेसीबी से जा टकराया। इससे टेंपो में सवार 12 मुसाफिर जख्मी हो गए। घायलों के मुताबिक टेंपो चालक ने शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चार मुसाफिरों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे महराजगंज से सवारियां भरकर टेंपो रायबरेली जा रहा था, जबकि जेसीबी महराजगंज से रायबरेली जा रही थी। रायबरेली रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी के सामने आगे जा रही जेसीबी से पीछे से टेंपो जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया। उस पर सवार मुसाफिरों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर टेंपो पर सवार लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में टेंपो में सवार रामानुज निवासी राघोपुर, सबीना बानो निवासी खीरों, लल्लन निवासी डलमऊ व राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अमरेंद्र, प्रीती, हिमजा, कंचन, मनोज, मिथिलेश, श्यामवती भी प्रियांशी घायल हुईं। सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि टेंपो चालक ने नशा कर रखा था। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। मना करने पर भी वह टेंपो की रफ्तार धीमी नहीं कर रहा था। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। टेंपो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें