फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी के तेवर तीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम के तेवर बदल गए हैं। बीते दो दिन से हो रही तेज गर्मी के चलते पारा शनिवार को 40 डिग्री पहुंच गया है। यह सीजन का पहला दिन बना, जब पारा 40 डिग्री पहुंचा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप की तेजी रही, सुबह 10 बजते-बजते लॉकडाउन के बीच धूप ने सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम की। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, अभी तक पश्चिमी विक्षोभ रुक-रुक कर सक्रिय हो रहा था। इसके चलते बारिश व बदली के दौरान तापमान ज्यादा नहीं था। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहने से पारा अधिक दर्ज हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें