धर्मानुष्ठान सेवा समिति की ओर से भरत नगर, गायत्री नगर में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्म
लखनऊ। धर्मानुष्ठान सेवा समिति की ओर से भरत नगर, गायत्री नगर में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन में पांचवे दिन बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से आए पंडित प्रवीण दीक्षित ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने दुख को किसी से मत कहो। नहीं तो उपहास के पात्र बनोगे। गोला से आए पंडित पीयूष दीक्षित आचार्य ने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाई हमें अपने प्रति ईमानदार रहना होगा। इस मौके पर बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, आशीष पांडेय, क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।