रक्षा मंत्री से मिलते पूर्व सांसद।
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर रविवार सुबह पूर्व सांसद राम नारायण साहू ने मुलाकात की। पूर्व सांसद ने प्रदेश में तेली साहू समाज की सरकार और संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में तेली साहू समाज के लोग रहते हैं। 47 विधानसभा सीटें तेली समाज की बहुलता वाली हैं। इसके बावजूद राजनीतिक भागीदारी नगण्य है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने तेली समाज को बार-बार नजरअंदाज किया है। राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। पूर्व सांसद ने बताया कि रक्षामंत्री से उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू भी मौजूद रहे।