फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेनिस में तेजस और सौंदर्या बने चैंपियन

विज्ञापन
अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप में ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप के बालक वर्ग के एकल में तेजस सिंह और बालिका में सौंदर्या जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में खिताब अपने नाम किए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंतिम दिन खेले बालक और बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। बालक एकल के फाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह और तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती सेट से ही दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए संघर्ष किया, लेकिन तेजस ने धैर्य का परिचय देते हुए युवराज को 6-4, 7-5 से सीधे सेटों में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर करते हुए न केवल जीत दर्ज की, बल्कि ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। बालक युगल के सेमीफाइनल में भी तेजस और युवराज की जोड़ी का दबदबा रहा, जहां उन्होंने मानस पटेल और आरव पटेल की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका एकल के फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दूसरी वरीयता प्राप्त सौंदर्या जायसवाल ने खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिद्धि सिंह को एकतरफा अंदाज में 6-4, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर भरी जीत दर्ज की। सौंदर्या के तेज तर्रार शॉट्स का सिद्धि के पास कोई जवाब नहीं था। सिद्धि सिंह ने युगल वर्ग में शानदार वापसी की। बालिका युगल के फाइनल में सिद्धि और सौंदर्या की शीर्ष वरीय जोड़ी ने रीत सिंह पटेल और आरिका राज सिंह की जोड़ी को 6-1, 6-0 से धूल चटाकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें