निगोहां। इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के पिता के मुताबिक यह घटना 22 अगस्त की शाम को हुई थी। किशोरी गांव के किनारे खेतों में जानवर चरा रही थी। इसी दौरान कर्मलिनखेड़ा मजरा बरवलिया निवासी आकाश उसे बहलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार को पिता ने निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। एसओ निगोहां रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।