आलमबाग। कृष्णानगर के न्यू सरदारी खेड़ा में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर दो दिन पहले लापता हो गया। मां पूजा वर्मा के अनुसार एक जुलाई की रात 9:30 बजे आयुष रिफाइंड लेने के लिए निकला था, पर नहीं लौटा। खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि दो टीमें किशोर की तलाश कर रही हैं।