फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी किशोरी घायल

Fri, 22 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। स्थानीय स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी शुभि त्रिपाठी (14) घायल हो गई। सलोन क्षेत्र के राजापुर चकबीबी निवासी शुभि त्रिपाठी (14) लखनऊ के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। हफ्तेभर पहले वह अपने ननिहाल पूरे दुलहिन मजरे अरखा गांव आई थी। बृहस्पतिवार सुबह मां किरन के साथ गंगा गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पहुंची। इस दौरान वह गलती से कानपुर पैसेंजर पर चढ़ गई। ट्रेन चलने के दौरान वह उतरने लगी। इस दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे चली गई। इस हादसे में उसके पैर में चोट आ गई। किशोर को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें