फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगा में नहाते समय डूबा किशोर

Thu, 18 Jul 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोटरा बहादुगंज गंगा घाट पर बुधवार को नहाते समय किशोर नदी में डूब गया। उसके रिश्तेदार ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छह घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


लखनऊ शहर के जेल रोड बंगला बाजार ताड़ीखाना निवासी अनुराग (16) पुत्र विनोद कुमार मंगलवार को अपने पिता के ननिहाल कोटरा बहादुरगंज गांव गया था। बुधवार सुबह वह अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने गया था। नहाते समय अचानक डूबने लगा। उसके रिश्तेदार ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहराई में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कराई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की नदी में डूबने से मौत हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें