फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गिरने से किशोर की मौत, तीन झुलसे

Sat, 29 Jun 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से बकरी चरा रहे चार किशोर झुलस गए। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां गंभीर रूप से झुलसे एक किशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर एक किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में छह बकरियां भी मर गईं।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिंदा पांडेय मजरे गोकना गांव निवासी राजकुमार (14) पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटिया चित्रा में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार की शाम वह अपने गांव के सुभाष (13), जितेंद्र (12) व आयुष (12) के साथ खेत में बकरी चराने गया था।

शाम करीब 4.55 बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। इस पर चारों भागकर बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वहीं बकरियां भी पेड़ के इर्द-गिर्द खड़ी रहीं। इसी बीच बरगद के पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे चारों किशोर झुलस गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और चारों को सीएचसी पहुंचाया जहां राजकुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे सुभाष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी दो किशोरों का सीएचसी में इलाज किया गया।

सूचना के बाद तहसीलदार दीपिका सिंह सीएचसी पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। अन्य किशोरों का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें