फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को ब्लैकमेल कर 50 हजार ऐंठे, धर्म परिवर्तन का दबाव

Sat, 06 Jan 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रहने वाली एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। उस पर शारीरिक संबंध बनाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। किशोरी के मना करने पर बृहस्पतिवार को आरोपी दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी के पिता ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मड़ियांव इलाके में रहने वाली 15 साल की किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी हैक करके मड़ियांव के ही श्रीनगर निवासी जुनैद अख्तर ने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे व्हाट्सएप मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। जुनैद किशोरी पर बात करने और साथ में घूमने के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी के मना करने पर जुनैद ने इंस्टाग्राम से किशोरी की फोटो हासिल की। फिर एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर किशोरी को भेज दी। इतना ही नहीं जुनैद ने किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
किशोरी के पिता का आरोप है कि जुनैद ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। बृहस्पतिवार को जुनैद ने किशोरी को फोन कर और रकम मांगी। मना करने पर शारीरिक संबंध बनाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। किशोरी ने उसकी कोई भी बात मानने से साफ मना कर दिया। इस पर दोपहर दो बजे जुनैद दो साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंच गया। जुनैद घर में घुस गया और किशोरी का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन

किशोरी ने शोर मचाया तो उसके भाई और मोहल्ले वालों ने जुनैद को दबोच लिया। इस बीच घर के बाहर मौजूद जुनैद के दोनों साथी भाग गए। किशोरी के पिता ने मड़ियांव थाने में जुनैद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि जुनैद को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें