फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां को जहरीला पदार्थ पिलाने में बेटी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी मां को चाय में जहरीला पदार्थ पिलाने की आरोपी किशोरी और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया है। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम जहरीला पदार्थ पिलाए जाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस को जानकारी देने के साथ बेटी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया है। आरोपी किशोरी को बाल सुधार गृह बाराबंकी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें